A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

*वृक्षारोपण मनुष्य जीवन की महती आवश्यकता–खण्डेलवाल *– जागृत संस्था मुम्बई ने बालिकाओं को पुरस्कार देकर किया सम्मानित-

*वृक्षारोपण मनुष्य जीवन की महती आवश्यकता--खण्डेलवाल *-- जागृत संस्था मुम्बई ने बालिकाओं को पुरस्कार देकर किया सम्मानित-

 

  • IMG 20240702 WA0127 IMG 20240702 WA0128रा नीवाड़ा- कोरोना की मार एवं वर्तमान समय मे गर्मी के तीखे तेवरों ने चेतावनी भरे लहजे मे मनुष्य को सावधान रहने के संकेत दे दिया है यदि ऐसे ही अंधाधुंध वृक्षों की कटाई होती रही तो आने वाला समय ओर भी भंयकर रुप धारण कर ताड़व मचा सकता है। आज के समय मे वृक्षारोपण अति आवश्यक हो गया है अभी नहीं तो कभी नहीं के वाक्य को चरितार्थ करते हुए हमें तीव्रगति से इस वृक्षारोपण महाअभियान मे भागिदारी सुनिश्चित करनी होगी। उक्त विचार उपखंड मुख्यालय के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रागण मे शिव सांई सेवा समिति रानीवाड़ा एवं जागृत संस्था मुम्बई के सयुंक्त तत्वावधान मे आयोजित वृक्षारोपण महाअभियान के तहत संगोष्ठी मे बालिकाओं ने अपने विचार व्यक्त किए। बालिकाओं ने संगोष्ठी मे बताया कि वृक्षारोपण आपको चैन की सांस दे सकता है क्योंकि वन हमारी धरती के फेफड़े है। पेड़ हानिकारक गैसों को अवशोषित करते है और आक्सीजन छोड़ते हैं। अधिक वृक्षारोपण से आक्सीजन के स्तर को बढाने मे मदद मिल सकती है। बालिकाओं ने कहा कि पेड़ हमें शीतल रहने की सीख देते हैं जिस प्रकार पेड़ बिना किसी लाभ के रास्ते से आते जाते लोगों को छाया प्रदान करते हैं पक्षियों को फल के माध्यम से जिंदा रखते हैं उसी तरह मनुष्यों को भी बिना किसी पुरस्कार के दुसरो की सहायता करनी चाहिए। शिक्षाविद मोहम्द नासीर ने कहा कि वृक्षारोपण बहुत ही आवश्यक है पेड़ पर्यावरण को आक्सीजन प्रदान करते हैं और हवा की गुणवत्ता को बेहतर बनाते हैं यदि अधिकाधिक पेड़ लगाएं जाए तो दुनिया का पर्यावरण रहने के लिए सुरक्षित जगह बन जाएगा। वृक्षारोपण से प्रदुषण भी कम होता है जिससे आने वाली पिढीयों का जीवन सुरक्षित रहता है। समिति के अध्यक्ष मुकेश कुमार खण्डेलवाल ने कहा कि वृक्षारोपण महाअभियान के तहत संगोष्ठियों सहित विभिन्न क्षेत्रों मे कार्यक्रम कर वृक्षारोपण हेतु जनजागृति लाना है। रानीवाड़ा के राजकीय बालिका विद्यालय मे वृक्षारोपण पर संगोष्ठी का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें उपस्थित सभी बालिकाओं ने दस दस पेड़ अपने खेतों, मकानों या अपने सहेलियों के खेतों मे लगाकर उसकी रक्षा पेड़ बडे़ होने तक सेवा करने की शपथग्रहण की। एवं संगोष्ठी मे श्रेष्ठ संगोष्ठी को समिति एवं जागृत संस्था मुम्बई के अध्यक्ष नरेंद्र हिराणी द्बारा उपहार देकर सम्मानित किया गया। संगोष्ठी मे बालिका लक्ष्मी कुमारी, निरमा कुमारी, अंजली कुमारी, प्रियंका कुमारी, किरण कुमारी व देवूकंवर श्रेष्ठ सुझाव उत्तर देकर बाजी मारी। इस अवसर पर शिक्षाविद मोहम्द नासीर, व्यख्याता विमला, निवेदिता, जयाकंवर देवड़ा, किशोर चंद अवस्थी सहित बालिकाओं ने कार्यक्रम के लिए शिव सांई सेवा समिति रानीवाड़ा व जागृत संस्था मुम्बई का आभार व्यक्त किया।
[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!