A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकटनीमध्यप्रदेश

रीठी पुलिस थाने में हुआ शस्त्र पूजन

दशहरे पर्व पर निभाई सदियों पुरानी परंपरा

कटनी, रीठी।। GANESH UPADHYAY VANDE BHARAT LIVE TV NEWS KATNI MP. IMG 20241012 WA0017

रीठी थाना परिसर में शनिवार को दशहरा पर्व के पावन अवसर पर सदियों से चली आ रही परंपरानुसार शस्त्रों का पूजन किया गया। राम-जानकी मंदिर के पुजारी पंडित रामकेत शास्त्री द्वारा सभी शस्त्रों की विधी-विधान पूर्वक पूजन कराया गया और सभी को रक्षा सूत्र भी बांधे गए। IMG 20241012 WA0019इस अवसर पर थाना प्रभारी राजेंद्र मिश्र ने पूजन करते हुए कहा कि आज के दिन को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। IMG 20241012 WA0016इसलिए हमें सभी बुरे कार्यों का त्याग कर अच्छे कार्यों की ओर कदम उठाना चाहिए। थाना प्रभारी राजेंद्र मिश्र ने दशहरे के इस पर्व को प्रेम और सद्भाव से मनाने की अपील की है। इस दौरान प्रधान आरक्षक राम पाठक, एएसआई दिनेश चौहान, ओम शंकर शुक्ल सहित पूरा स्टाफ उपस्थित रहा।

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!