A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई

श्रीगंगानगर।(राकेश)FB IMG 1728803426571

FB IMG 1728803422339आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत शनिवार को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए रिद्धि सिद्धि प्रथम में स्थिति ए स्क्वायर लॉन्ज एंड बार के यहाँ कार्रवाई की । सीएमएचओ डॉ. अजय सिंगला ने बताया कि शनिवार को विभागीय टीम ने खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत रिद्धि सिद्धि प्रथम में स्थिति ए स्क्वायर लॉन्ज एंड बार संस्थान के किचन का निरीक्षण किया। इस दौरान यहां खाद्य पदार्थों में काफी गड़बड़ मिली। किचन में आमजन को परोसे जा रहे बर्गर, सेंडविच आदि में उपयोग लिया जा रहा ब्रेड आदि खाद्य सामग्री अवधीपार (एक्सपायरी) मिली। इसी तरह पिज्जा में उपयोग ली जाने वाली सामग्री स्पाइस आदि अवधीपार मिली। वहीं मशरूम में कीड़े मिलने पर विभाग ने इसे गंभीरता से लिया और इन खाद्य सामग्री को मौके पर ही नष्ट करवाया।
टीम ने चावल और पनीर का सैंपल लिया। निरीक्षण के दौरान सामने आया कि किचन में वेज और नॉन वेज खाद्य पदार्थ एक साथ बन रहा है और फ्रिज में भी वेज और नॉन वेज खाद्य सामग्री साथ रखी मिली, टीम ने भविष्य मेँ ऐसा आना करने के लिये पाबंद किया। सीएमएचओ डॉ. अजय सिंगला ने सार्वजनिक चेतावनी दी कि खाद्य पदार्थ मामलों में गड़बड़ी बर्दास्त नहीं की जाएगी। साथ ही नॉन वेज और वेज को लेकर अवश्यक एहतियात बरतने की हिदायत दी गई है। इसी तरह टीम ने कोतवाली रोड पर स्थित टॉक ऑफ द टाउन (बहल फूड भोजनालय) का निरीक्षण किया। यहां से चिकन ग्रेवी और आंध्रा ग्रेवी का सैंपल लिया। साथ ही दुकानदार को स्वच्छता बनाए रखने के लिए पाबंद किया। टीम में एफएसओ कंवरपाल सिंह, हंसराज गोदारा एवं हेमंत शर्मा शामिल रहे। अवधीपार, अशुद्ध एवं मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचने वालों पर आगामी दिनों में भी कार्रवाई जारी रहेगी।
सीओआईईसी विनोद बिश्नोई ने बताया कि आमजन जिलास्तरीय व्हाट्सएप नंबर 9351504313 अथवा राज्य स्तरीय व्हाट्सएप नंबर 9462819999 पर या टोल फ्री नंबर 181 पर शिकायत अवश्य करें ताकि जिले में अवधीपार, अशुद्ध एवं मिलावटी खाद्य पदार्थों पर पूरी तरह से अंकुश लगाया जा सके।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!