A2Z सभी खबर सभी जिले की

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर के 74 वीं महाआरती में महराज कृष्णम वंदे पांडे हुऐ शामिल

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर के 74 वीं महाआरती में महाराज कृष्णम वंदे पांडे हुए शामिल

महाआरती में हिंदू जागरण मंच के अभ्यागतों का अभिनंदन गौरव का पल … अधिवक्ता चितरंजय पटेल

सक्ती समाचार- नगर के प्रसिद्ध श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के ७४ वीं महाआरती में शामिल महाराज कृष्णम वंदे पांडे के साथ छत्तीसगढ़ प्रांत संगठन मंत्री राजेश भारद्वाज एवं संयोजक अवधेश दुबे ने इक्यावन दीपों की महाआरती हनुमान लला को समर्पित किया। इन पलों में पुजारी ओम प्रकाश वैष्णव ने पूजन_ आरती संपन्न कराया तो वहीं नारायण प्रसाद मौर्य ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया तथा रिंकू निर्मलकर ने कार्यक्रम में फोटोग्राफी किया।
विश्व शांति धाम कोरबा के महाराज कृष्णम वंदे पांडे ने कहा कि महाआरती में शामिल होना सौभाग्य की बात है, जिसके लिए हनुमान लला के साथ ही श्री सिद्ध हनुमान परिवार के प्रति नत मस्तक हूं तथा भगवान श्रीराम एवम् हनुमान लला के चरणों में प्रार्थना है कि हम सब पर प्रभु की कृपा बनी रही है। इन पलों में हिंदू जागरण मंच के संगठन मंत्री राजेश भारद्वाज ने कहा कि इस दिवाली हर हिन्दूजन परस्पर लेनदेन कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनें तो वहीं प्रांत संयोजक अवधेश दुबे ने ध्यान योग के माध्यम प्रभु के अनवरत आशीर्वाद पाने का अभ्यास कराते हुए हिंदुओं के जागरण पर बल दिया। इस अवसर पर
अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने बताया कि हनुमान परिवार की महाआरती हिन्दू जागरण का सशक्त मंच है जहां पर आज महाआरती के पलों में हिंदू जागरण मंच के अभ्यागतों का अभिनंदन किया गया जो हम सबके लिए गौरव का पल है कि मंच के सतत प्रयास से आज हिंदू समाज सशक्त हो रहा है ।
आज सभी ने मंगलवार की ७४ वें महाआरती के साथ ही सामूहिक हनुमान चालीसा का समवेत स्वर से पाठ किया गया।साथ ही आज हनुमान जी का श्रृंगार हनुमान परिवार तथा भोग प्रसाद यातायात थाना,पप्पू खर्रा एवम् हिन्दू जागरण मंच जिला सक्ती के द्वारा चढ़ाया गया तथा सिंदुराभिषेक सावित्री यादव, राम गोपाल देवांगन व सुंदर काण्ड पाठ श्याम रावलानी, राजेश अग्रवाल , गीतेश पांडे, प्रथम शर्मा की ओर से कराया गया। साथ ही आज महाआरती में शामिल मनोज महाराज, मिथिलेश्वरानंद महाराज, रविन्द्र मिश्रा का भी सौभाग्य माला पहना कर स्वागत किया गया।

Back to top button
error: Content is protected !!