A2Z सभी खबर सभी जिले कीताज़ा खबरपालीराजस्थान

सड़क हादसे में युवक घायल, दूसरा अस्पताल से हुआ फरार ।

सड़क हादसे में युवक घायल, दूसरा अस्पताल से हुआ फरार बाइक पर ओमबन्ना के दर्शन करने जा रहे थे दो युवक

रिपोर्ट:- देवेन्द्र सुथार

@ रोहट / रोड़ पर गुरुवार को करीबन 2 बजे सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप सेIMG 20241017 165539 घायल हो गए। हादसा होते ही मौके पर लोग जमा हो गए। घायलों को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया । पुलिस के अनुसार घायल व्यक्ति बायतू (बाड़मेर) के निवासी गणपत पुत्र लिखमाराम जाट को उपचार के लिए जोधपुर रेफर कर दिया गया। हादसे के समय दोनों युवक ओम बन्ना के दर्शन करने आए थे । वापस अपने गाँव जाते समय तेज रफ्तार के कारण बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के बाद एक घायल युवक तीलाराम पुत्र लालाराम जाट अस्पताल से भाग गया। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी गई ।  हादसे के बाद 108 एंबुलेंस: को सूचना देने के एक घंटे बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंची। बाद में पुनः कॉल कर एंबुलेंस बुलाई गई, जो करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंची। देरी के कारण घायलों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा ।

[yop_poll id="10"]
Show More

Devendra Suthar

Devendra Jangid ZEE INDIA NEWS 24*7" एक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो भारत से संबंधित ताज़ा समाचार और विश्लेषण प्रदान करता है। Helpline 9462600356
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!