A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरबिहार

भोजपुर मे किसान गोष्ठी आयोजित कर किसानो को दी गई मोटा अनाज उत्पादन के फायदे की जानकारी

किसान गोष्ठी मे कृषको ने ली कृषि से संबंधित विशेष जानकारी

गडहनी। प्रखण्ड क्षेत्र के बराप पंचायत अन्तर्गत सिहार गांव मे कृषि विभाग की ओर से किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन प्रखण्ड प्रमुख बिनोद सिंह एवं सहायक तकनीकी प्रबंधक रत्नेश कुमार तिवारी द्वारा संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।गोष्ठी को संबोधित करते हुए सहायक तकनीकी पदाधिकारी ने कृषको को जलवायु परिवर्तन के मद्देनजर जलवायु अनूकुल कृषि के बारे मे जानकारी दिया एवं मोटा अनाज को वैकल्पिक फसल के रूप मे अपनाने की सलाह दी।वहीं उन्होंने कृषको को जैविक खेती एवं उद्यानिक फसलों सहित मोटा अनाज उगाने के फायदे से संबंधित खेती के विभिन्न तरीके की विस्तृत चर्चा की।इस दौरान उन्होंने कृषको को प्रखण्ड से अनुदानित दर पर मिलने वाली रवि फसल हेतू बीज यथा गेहूँ, चना, मसुर, दलहन आदि की ऑनलाइन आवेदन बीआरबीएन पोर्टल के माध्यम से करने की जानकारी उपलब्ध कराई साथ ही फसलो को नीलगाय से बचाव के बारे मे बताया।इस अवसर पर प्रखण्ड प्रमुख बिनोद सिंह ने पराली प्रबंधन के बारे मे बताया साथ ही खेतो मे पराली नही जलाने की सलाह दी।मौके पर कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार रविकान्त कुमार, समाजिक कार्यकर्ता अरूण सिंह, रमेश यादव, बासंती देवी, राजू यादव, चंद्रमा यादव, बीरेन्द्र सिंह सहित दर्जनो कृषक मौजूद थे।

Back to top button
error: Content is protected !!