
करैल में श्रमवीरों की मजदूरी भी डकार गए
40 मजदूर मजदूरी की आस में
सीधी। आदिवासी बहुल विकासखंड क्षेत्र कुसमी का ग्राम पंचायत करैल जहां 40 मजदूर काम करने के बाद पिछले 8 महीने से अपनी मजदूरी की आस लगाए बैठे हैं लेकिन वहां के सचिन और सरपंच बेपरवाह बैठे है, जिन्हें सिर्फ अपनी जेबे भरने से मतलब है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत करैल के वार्ड नंबर 6 धुरिया में वित्तीय वर्ष 2023 -24 के जनवरी 2024 में तालाब का निर्माण कराया गया है। उक्त तालाब निर्माण में काम करने वाले 40 मजदूरों को आज तक मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया है। बताया जाता है कि वीर सिंह पिता दाधिवल, रामकली पत्नी जयफेर, पिंटू पत्नी राममनोहर सिंह, हीराबाई पत्नी बुद्धसेन, मानकुमारी पत्नी धीरवास, छोटेलाल सिंह पिता देवा, प्रेमवती सिंह पत्नी वीर सिंह, जगबॅधन सिंह पिता हीरामणि, छोटी सिंह पत्नी धनी सिंह, फूलमती पत्नी जगबंधन, मंतीबाई सिंह पत्नी शोनशाह,सुरेश सिंह पिता दथिबल, छोहन सिंह पिता राम सिंह, सोनशाह सिंह पिता राम जी, फूलमती सिंह पत्नी जगबंधन, शिवलल्ली पत्नी छोटेलाल पानिका, नारायण सिंह पिता रामजी,






