?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

सहारनपुर: विद्युत विभाग के छापेमारी अभियान में अवैध वसूली के गंभीर आरोप

जनक नगर के विद्युत जेई प्रिंस जयसवाल पर विद्युत छापेमारी के नाम पर भारी अवैध वसूली के आरोप लगाए जा रहे हैं।

IMG 20241021 WA0057

सहारनपुर: विद्युत विभाग के छापेमारी अभियान में अवैध वसूली के गंभीर आरोप

सहारनपुर।
जनक नगर के विद्युत जेई प्रिंस जयसवाल पर विद्युत छापेमारी के नाम पर भारी अवैध वसूली के आरोप लगाए जा रहे हैं। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि हाल ही में नूर बस्ती और नई बस्ती में छापेमारी अभियान चलाया गया, जिसमें कई गरीब लोगों से अवैध तरीके से हजारों रुपए वसूले गए। एक गरीब व्यक्ति बब्बल से 20,000 रुपये और एक अन्य व्यक्ति से 15,000 रुपये की वसूली की गई, लेकिन विद्युत चोरी के मामलों में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि जेई प्रिंस जयसवाल रिश्वत लेकर मामलों को दबाने का काम कर रहे हैं। उनका कहना है कि जेई के काम की जिम्मेदारी लाइनमैन निभाते हैं, जो वीडियो बनाकर जनता को डराते हैं, जबकि जेई स्वयं अवैध वसूली में लगे रहते हैं।

जनता ने विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों से अपील की है कि वे इस मामले की जांच करें और रिश्वतखोरी में लिप्त अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। इसके साथ ही, उनकी संपत्ति की भी जांच की मांग की जा रही है ताकि भ्रष्टाचार का पूरा सच सामने आ सके।

अब देखना यह है कि विद्युत विभाग इन गंभीर आरोपों पर क्या कदम उठाता है और जनता की इस समस्या का समाधान कैसे होता है।

रिपोर्ट एलिक सिंह एडिटर

8217554083

Back to top button
error: Content is protected !!