
*विधवा महिला के अपने ही देवर ने जायदाद,गहने,फर्जीवाड़ा कर बैंक से रुपये करोड़ों की संपत्ति हड़प कर महिला एवं बच्चों को जान से मारने कि दी धमकी*
रीवा, मऊगंज। अपने पति, सास-ससुर की मृत्यु के बाद न्याय की उम्मीद में दर-दर भटक रही विधवा महिला सूरत प्यारी के साथ अपने ही देवर के द्वारा किये गए धोखाधड़ी और फरेब की कहानी सामने आई है। सूरत प्यारी के देवर प्रवीण कुमार सोनी निवासी लौर देवतालाब, ने फर्जीवाड़े का सहारा लेकर उनके ससुर के बैंक खाते से 10 लाख रुपये निकाल लिए, जबकि उस खाते में नॉमिनी खुद विधवा महिला सू
रत प्यारी के दिवंगत पति थे। यही नहीं देवर ने ससुर की तिजोरी में रखे गहने, पैसे और जायदाद भी जालसाजी से अपने नाम करवा ली, जिससे विधवा महिला और उसके बच्चों का हिस्सा पूरी तरह देवर द्वारा छीन लिया गया इससे भी गम्भीर स्थिति यह है कि अपने पति के मृत्यु के बाद बच्चों की परवरिश के साथ कई कठिनाईयों का सामना कर रही विधवा महिला एवं उनके बच्चों को भी देवर द्वारा जान से मारने की धमकियां मिल रही विधवा महिला ने मऊगंज और रीवा के सम्बंधित अधिकारियों से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है पर अभी तक न्याय की किरण दिखाई नही दे रही है।