A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

आगरा में अवैध धर्मांतरण में पाकिस्तान के दो इन्फ्लुएंसर की संलिप्तता उजागर, अब तक 14 गिरफ्तार

आगरा में अवैध धर्मांतरण के मामले में पाकिस्तान के दो नागरिकों की भूमिका सामने आई है।
तनवीर अहमद और साहिल अदीम नामक पाकिस्तानी इन्फ्लुएंसर धर्म परिवर्तन के लिए ऑनलाइन उपदेश देते थे।
वे इस्लाम अपनाने को लेकर प्रचार करते थे और भारतीय युवाओं को प्रभावित करने की कोशिश करते थे।
जांच में सामने आया कि धर्म परिवर्तन के लिए लोगों को बौद्धिक चर्चाओं में बुलाया जाता था।
इस गतिविधि को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा माना जा रहा है।
दोनों पाक नागरिकों की ऑनलाइन मौजूदगी और गतिविधियों की भी निगरानी हो रही है।
पुलिस का कहना है कि यह एक संगठित रैकेट का हिस्सा हो सकता है।
लोगों को बहला-फुसलाकर धर्मांतरण के लिए प्रेरित किया जा रहा था।
अब तक इस मामले में कुल 14 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
जांच एजेंसियां इस पूरे नेटवर्क की तह तक जाने में जुटी हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!