A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

सुबह पूजा करने गई युवती को प्रेमी ने मारी गोली हालत गंभीर सैफई मेडिकल कॉलेज के लिए किया गया रेफर

जिला संवाददाता हरिओम की रिपोर्ट

मैनपुरी  सुबह सुबह मंदिर में पूजा करने गई युवती की तथाकथित प्रेमी ने मारी चार गोलियां,गंभीर हालत में सैफई रैफर दरअसल मामला थाना कोतवाली के किले के पास रानी मंदिर का है,IMG 20250726 224458 जहां मोहल्ला चौथियाना की रहने वाली दिव्यांशी राठौड़ पुत्री स्व सुनील कुमार राठौर सुबह सुबह घर के पास ही रानी मंदिर में पूजा करने गई थी, तभी उसी मोहल्ले का रहने वाला युवती का तथाकथित प्रेमी राहुल दिवाकर पुत्र रतन दिवाकर अवैध रिवॉल्वर लेकर मंदिर में घुस गया, तथा अन्दर से मंदिर का गेट बंद कर लिया जिसके बाद शिवलिंग पास पूजा कर रही युवती दिव्यांशी को प्रेमी राहुल ने लगातार चार गोलियां मारी, गोलियों की आवाज सुनकर स्थानीय लोग युवती को बचाने दौड़े तब तक आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया, सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया,जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे सैफई पीजीआई रैफर कर दिया/

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!