A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

रेलवे प्रशासन की लापरवाही से जनता त्रस्त! ऐनी कॉलोनी और बुधवारी मार्ग में जलभराव से गंदा पानी घरों में घुसा, जनजीवन अस्त-व्यस्त!

बिलासपुर: छत्तीसगढ़

बिलासपुर रेलवे क्षेत्र अंतर्गत बुधवारी मार्ग और रेलवे कॉलोनी के निवासियों का जनजीवन उस वक्त पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया जब भारी बारिश के बाद गंदा पानी उनके घरों में घुसने लगा। कॉलोनी की गलियों से लेकर मुख्य सड़कों तक जलभराव ने ऐसा कहर बरपाया कि बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक का बाहर निकलना दूभर हो गया।

रेलवे प्रशासन का रवैया बेहद लापरवाही भरा रहा। पानी कई बार शिकायत के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह समस्या हर वर्ष आती है, लेकिन प्रशासन आंख मूंदे बैठा है।

स्थानीय महिला ने बताया: “पानी हमारे घर के अंदर तक आ गया है। बच्चों का स्कूल छूट गया, रोजमर्रा का सामान भी खराब हो गया। लेकिन रेलवे विभाग के किसी अधिकारी ने झांक कर देखना भी जरूरी नहीं समझा।”

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!