A2Z सभी खबर सभी जिले की
Trending

वाराणसी : छठ पूजा के बाद सफाई में जुटा नगर निगम, 28 घाटों पर लगाए 70 कर्मचारी

वाराणसी : छठ पूजा के बाद सफाई में जुटा नगर निगम, 28 घाटों पर लगाए 70 कर्मचारी

वाराणसी : छठ पूजा के बाद सफाई में जुटा नगर निगम, 28 घाटों पर लगाए 70 कर्मचारी 

चन्दौली वाराणसी। मेयर और नगर आयुक्त के निर्देश पर नगर निगम ने छठ पूजा के बाद घाटों की सफाई को प्राथमिकता दी। पर्व से पहले ही सभी घाटों की सफाई का निर्देश दिया गया था, जिसके तहत नगर निगम ने घाटों पर सफाई अभियान शुरू किया। छठ पूजा के बाद घाटों पर माला-फूल और अन्य पूजा सामग्री बिखरी हुई थी। जैसे ही पूजा समाप्त हुई, नगर निगम की टीम ने तुरंत घाटों की सफाई शुरू कर दी।इस बार सफाई व्यवस्था में विशेष ध्यान रखा गया कि सभी अपशिष्ट सामग्री को अलग-अलग संग्रहित किया जाए, ताकि उनका उचित निस्तारण किया जा सके। मुख्य सफाई निरीक्षक आनंद कुमार और सफाई एवं खाद्य निरीक्षक अर्चना विश्वकर्मा ने बताया कि इस बार अस्सी घाट से नारद घाट तक 28 घाटों को साफ करने का निर्देश मिला है, और अन्य घाटों की सफाई के लिए भी टीमें लगाई गई हैं। सफाई कार्य में कुल 70 कर्मचारी लगे हुए हैं, जिनमें प्रमुख रूप से अनुजय, राजकुमार, विजेंद्र पाठक, शिवकुमार मौर्य, सुनील और सनी शामिल हैंटीम का लक्ष्य है कि सभी घाटों को सुबह 11 बजे तक पूरी तरह से साफ कर लिया जाए। आनंद कुमार और अर्चना विश्वकर्मा ने सफाई अभियान की पल-पल की निगरानी की, ताकि घाटों पर छठ पूजा के अवशेषों का सही ढंग से निस्तारण किया जा सके।

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!