
विश्व हिंदू परिषद , बजरंग दल एवं जग प्रभा दीन मंगल गो उत्पाद सेवा प्रशिक्षण संस्थान द्वारा शनिवार को नगर पंचायत जहानागंज अंतर्गत तुलसीपुर में स्थित डॉ० मंगला सिंह के गोशाला में धूमधाम से गोपाष्टमी पर्व मनाया। गोमाता की पूजा अर्चना कर गोसेवा तथा गोपालन का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम में महंत रामकृष्ण दास एवं जहानागंज थानाध्यक्ष उपस्थित रहे आयोजित भव्य कार्यक्रम में स्वस्ति वाचन एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गोमाता का पूजन व आरती और पुष्पवर्षा कर लोक कल्याण की प्रार्थना की गई। गोमाता के चरण स्पर्श कर वंदन किया। महंत रामकृष्ण दास ने कहा कि दीपावली एवं गोवर्धन पर्व के उपरांत अष्टमी के दिन ही भगवान श्रीकृष्ण ने बाल्यकाल में गो चारण प्रारम्भ किया था जिसके बाद से ही गोसेवा के पुण्य पर्व गोपाष्टमी के रूप में दुनिया भर में मनाया जाता है। थानाध्यक्ष महोदय ने भी कहा कि आने वाली पीढ़ी को भी चाहिए कि वैदिक परंपरा का निर्वहन इसी तरह से करते रहें । डॉ सुदीप सिंह के पुत्र वेद एवं मानस ने गौ माता की आरती एवं गौ प्रार्थना गीत प्रस्तुत कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिए । रमाकांत सिंह , रामजतन यादव , संजय यादव ,रामनवल सिंह, दीनानाथ सिंह, सूर्यभान सिंह , बृजभान चौहान , मुन्ना गुप्ता , संजय सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।









