?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशकुशीनगर

अवध चीनी मिल कर्मियों ने निकाली किसान जागरूकता रैली

संवादाता, सुरेश चंद गाँधी / श्रवण कुमार मद्धेशिया की रिपोर्ट

IMG 20241109 WA0292 IMG 20241109 WA0291 (संवादाता, सुरेश चंद गाँधी / श्रवण कुमार मद्धेशिया की रिपोर्ट )

कुशीनगर / सुकरौली बाजार, क्षेत्र के गन्ना किसानों द्वारा अधिक पैदावार प्राप्त करने तथा शरद कालीन गन्ने की बोवाई के प्रति किसानों को प्रेरित करने के उद्देश्य से शनिवार को अवध शुगर मिल ढाढ़ा के कर्मचारियों ने जागरूकता रैली निकाली। जिसमें चीनी मिल के 100 से अधिक अधिकारी व कर्मचारी रैली में शामिल हुए। चीनी मिल के अधिसासी अध्यक्ष करन सिह ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। रैली को रवाना करते समय सिंह ने कहा कि गन्ना किसानों के विकास से ही चीनी मिल का विकास संभव है। कहा कि किसानों के खेतों में गन्ने की औसत पैदावार बढ़ने से ही उनकी आमदनी बढ़ेगी। इसके लिए क्षेत्र के सभी किसानों को गन्ने की अगेती प्रजाति को 00238, 0118, 98014, को.लख. 94184, सामान्य प्रजातियां कोसे 01434, कोसा 8279 कोजे 88, को 05011 तथा जलभराव वाले क्षेत्र में 94184, 98014 गन्ने की प्रजाति की बुवाई करना चाहिए। बताया कि किसानों को गन्ना बीज उधार लेने, ट्रंच विधि अपनाने तथा सहफसली खेती गन्ने के साथ करने की जानकारी दें। रैली में शामिल मिल कर्मियों ने क्षेत्र के मिल गेट से महुवारी,गीदहा,धनहा,पड़री,परसिया,जोलहिनिया,मिश्रौली,भगवानपुर,बरसैना,बेलवा,पटनी,पट्टन,पिपरैचा,थारूवाडीह,गोपालपुर,मदरहा,मोतीपाकड़,कविलेशहा,बलुवा,आदि गांवों का भ्रमण किया। किसानों को चीनी मिल व सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान अधिशासी उपाध्यक्ष अवधेश गुप्ता, उपाध्यक्ष गन्ना, डीडी सिंह,भास्कर सिंह,राजेश मौर्य,उमेश चौरसिया,देवेश गिल विमल वर्मा,रामभरोसे,शैलेश सिंह, राघवेंद्र प्रताप शाही,अनुनय मिश्र,श्याम बहादुर,फुलकेश सहित गन्ना सुपरवाइजर व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!