?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरबिहार

तरारी के पिछड़ेपन का कारण यहां के विपक्षी प्रतिनिधिगण रहे है – चिराग पासवान

क्षेत्र का विकास ही हमारा मुख्य लक्ष्य: विशाल प्रशांत

IMG 20241109 WA0056

आरा। तरारी विधान सभा उपचुनाव की सभा को संबोधित करते हुए लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि हमारी सरकार में जात-पात, धर्म-मजहब का कोई भेदभाव किए बिना सबके कल्याण के लिए काम हो रहा है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 80 करोड लोगों को मुफ्त राशन दी जारी रही है। करोडों परिवारों के लिए पक्के मकान की व्यवस्था की गई है। सबका कल्याण और सबका विकास हो यह मोदी सरकार की सोच है।महिलाओ के सम्मान के लिए डबल इंजन की सरकार ने बहुत से योजना चलाई है जिससे महिलाएं आज आर्थिक रूप से सामाजिक रूप से सुदृढ हो रही है। इन्होंने कहा कि राजग की सरकार ने सबके लिए काम किया है।इन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग आरक्षण और संविधान को लेकर लगातार भ्रम फैला रहे है लेकिन मैं विश्वास के साथ कहता हूं कि प्रधानमंत्री मोदी जी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल में मेरे रहते हुए कोई खतरा नही है बल्कि खतरा है इनलोगो के फैलाये भ्रम से, झूठे वादों से और समाज को बांटने से। इससे हम सब को सचेत रहना है और जात पात मजहब के नाम पर जो बांटने का काम कर रहे उन्हें आगामी 13 नवम्बर को क्रम संख्या 2 पर हमारा छोटा भाई विशाल प्रशांत को वोट देकर मुँह तोड़ जवाब देना है ताकि तरारी विधानसभा क्षेत्र का विकास तेज गति से हो। उन्होंने कहा कि तरारी में भाजपा की जीत से प्रधानमंत्री मोदी के साथ साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपेन्द्र कुशवाहा, जीतन राम मांझी और मुझे भी मजबूती मिलेगी।
वही सभा को सम्बोधित करते हुए भाजपा प्रत्यासी विशाल प्रशांत ने कहा कि आज तरारी के पिछड़ेपन का कारण यहां के विपक्षी प्रतिनिधिगण रहे है। मेरे पिता सुनील पांडेय ने जो विकास की रेखा इस क्षेत्र के लिए खिंची थी आज वो विपक्षी नेता के उदासीनता के कारण धुंधली हो गई है। जो सड़के मेरे पिता जी ने राजग के कार्यकाल में बनवाई वह अब टूटने लगी लेकिन इधर के 9 सालों में उसका मरम्मती भी नही हो पाया। मैं आप सबसे वादा करता हूँ कि आप सब के आशीर्वाद से जब सदन में जाऊंगा तो जो समस्या मैंने अपने क्षेत्र भ्रमण के दौरान देखा है या आप सब ने बताया है उसका समाधान आगामी 9 महीने में करवाऊंगा। वही इन्होंने कहा कि हम सिर्फ और सिर्फ क्षेत्र के विकास की बात करते है जबकि विपक्षी आप सब को डरावने के हथकंडे अपनाते है। इन सब के बातों में नही आना है और अपने क्षेत्र के विकास के लिए,अपने बच्चो के भविष्य के लिए भाजपा को वोट देना है।

Back to top button
error: Content is protected !!