
सतना: सरस्वतीशिशु मंदिर उचेहरा में पूर्व छात्र परिषद द्वारा बाल मेला का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्री महाराज कुमार छत्रसाल सिंह जू देव विशिष्ट अतिथि श्री चंदन अग्रवाल प्रांत संयोजक पूर्व छात्र परिषद महाकोशल प्रांत उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री राहुल ताम्रकार अध्यक्ष पूर्व छात्र परिषद उचेहरा ने की । पूर्व छात्र परिषद का संयोजक होने के नाते कार्यक्रम का संचालन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। सर्व प्रथम अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन किया गया तत्पश्चात अतिथियों का परिचय व स्वागत भाषण विद्यालय के प्राचार्य श्री नरेन्द्र तिवारी ने प्रस्तुत किया। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री अशोक ताम्रकार,कोषाध्यक्ष श्री रवि शुक्ला के द्वारा अतिथियों का स्वागत शाल श्री फल भेंट कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रीमान श्री सोमचंद्र ताम्रकार,गुलाब सरावगी,सुशील गुप्ता विनायक ताम्रकार,संतोष गुप्ता,श्याम जी ताम्रकार,मदन ताम्रकार,सत्यनारायण शाष्त्री,रामदास सोनी,अंजना ताम्रकार रानी ताम्रकार ,सहित अभिभावक व पूर्व छात्र उपस्थित रहे। आभार ज्ञापन पूर्व छात्र परिषद के प्रभारी आचार्य श्री श्यामेंद गर्ग जी ने किया।

