
Bulldozer Action in Haryana तिगांव में पंचायत की भूमि पर बने 35 अवैध भवनों पर शुक्रवार को जमकर बुलडोजर गरजा। इस कार्रवाई से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है। बताया गया कि यह मामला कोर्ट में चल रहा है और अदालत ने ही भवनों को तोड़ने का फैसला सुनाया था। आगे विस्तार से जानिए आखिर इन भवनों के खिलाफ कार्रवाई कैसे हुई।

HighLights
- अवैध रूप से बने हुए 35 भवनों पर चला बुलडोजर।
- इस कार्रवाई से ग्रमीणों में हड़कंप मचा हुआ है।
- लोगों ने कोर्ट के फैसले को दोबारा से कोर्ट में चुनौती।
अदालत ने 78 निर्माणों को तोड़ने के आदेश दे दिए। 43 ग्रामीणों ने कोर्ट के इस फैसले को दोबारा से कोर्ट में चुनौती दे दी। 35 ग्रामीणाें ने कोर्ट में चुनौती नहीं दी। इन ग्रामीणों के भवनों को शुक्रवार को तोड़ दिया गया।
गुरुग्राम में जमकर गरजा बुलडोजर
विभाग की ओर से तहसीलदार को इन क्षेत्रों में रजिस्ट्री पर रोक लगाने के लिए पत्र लिखा गया है। साथ ही जमीन मालिकों और भू-माफिया के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस को पत्र भेजा गया है।
दिल्ली में भी चला था बुलडोजर
राजधानी दिल्ली में भी हाल ही में बुलडोजर गरजा था। नगर निगम ने दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर खजूरी चौक से श्रीराम कॉलोनी रोड तक बुलडोजर से अतिक्रमण को हटाया गया था। इस दौरान रेहड़ी-पटरी लगाने वालों ने विरोध किया था, लेकिन इस दौरान टीम के सामने किसी की एक न चली।
यह भी पढ़ें- यूपी में गिराई जाएगी 50 साल पुरानी मस्जिद, 28 नवंबर के बाद पहुंचेगा बुलडोजर! बस एक महीने का दिया समय
बताया गया कि निगम और पुलिस की टीम ने करीब दो किलोमीटर का हिस्सा अतिक्रमण मुक्त कराया गया था।वहीं, फुटपाथ पर बनी अस्थायी दुकानों को बुलडोजर से तोड़ा गया था।
यह भी पढ़ें- दर्दनाक हादसा: हाई-टेंशन तार गिरते ही जल उठा ट्रक, बुझाने की कोशिश में बाहर खड़ा ड्राइवर भी हो गया राख
इस दौरान अधिकारियों ने फल व अन्य सामान की कई रेहड़ियां जब्त की गई थीं। अनधिकृत रूप से खड़े वाहनों के कारण जाम लग रहा था, ऐसे वाहनों का चालान भी किया गया। वहीं, इस कार्रवाई से व्यापारियों में दहशत का माहौल बना हुआ।



