A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

तहसील स्तरीय दिव्यांग खेल कूद प्रतियोगिता संपन्न

IMG 20241113 WA09241

जौनपुर।बक्शा,सदर तहसील के दिव्यांग बच्चों का खेल कूद प्रतियोगिता विकास खण्ड बक्शा में आयोजित हुआ जिसमें सदर तहसील के सभी विकास खण्ड सिकरारा, करंजाकला, सिरकोनी, धर्मापुर, बक्शा के दिव्यांग बच्चों ने प्रतिभाग किया कार्यक्रम का शुभारंभ बक्शा खण्ड शिक्षा अधिकारी शिखा मिश्रा ने सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन किया यू पी एस की बच्चियों ने सरस्वती बंदना स्वागत गीत प्रस्तुत किया खण्ड शिक्षा अधिकारी का विशेष शिक्षिका अरुणा सिंह,अभिलाषा श्रीवास्तव, किरन पाण्डेय, शिक्षिका मधुलिका अस्थाना ने माला पहनाकर स्वागत किया नोडल प्रभारी प्रमोद कुमार माली, विजय सिंह के देख रेख में कार्यक्रम कराया गया जिसमें 5 मीटर दौड़ में अनमोल प्रथम, स्वतंत्र द्वितीय,100 मीटर दौड़ में अनामिका प्रथम खुशी द्वितीय, केला दौड़ में चंदन प्रथम, सेजल द्वितीय मटका फोड़ में अंशिका प्रथम, जलेबी दौड़ में ब्यूटी प्रथम, दृष्टी द्वितीय, बम में दम अवनी प्रथम, शिवांगी द्वितीय, टॉफी दौड़ में विक्की प्रथम सेजल द्वितीय, विशाल तृतीय,स्थान प्राप्त किए प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को खण्ड शिक्षा अधिकारी, शिखा मिश्रा ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया मौके पर,विशेष शिक्षक आनन्द तिवारी, विवेक सिंह, सन्तोष मिश्र, राममनोहर सतीश मौर्या, दुष्यंत सिंह आदि सदर तहसील के सभी विशेष शिक्षक , दिव्यांग बच्चे व अभिभावक उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन नोडल प्रभारी प्रमोद कुमार माली ने किया

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!