A2Z सभी खबर सभी जिले की

विवाद: निलंबित टीआई और दो आरक्षक बहाल

बलौदाबाजार जिले के पलारी थाने के पास दारू पार्टी को लेकर भाजपाइयों और पुलिस में विवाद हुआ था। इस मामले को लेकर भाजपाइयों ने थाने में हंगामा मचाया था। रात में ही एसपी ने मामले को संज्ञान में लेकर थाना प्रभारी केशर पराग बंजारा समेत दो आरक्षकों को निलंबित कर दिया था। इस कार्रवाई को लेकर काफी चर्चा की जा रही थी।
इस कार्रवाई को लेकर कांग्रेस ने शासन की निष्पक्षता पर सवाल उठाया वहीं एकतरफा कार्रवाई से पुलिस विभाग के कर्मचारियों में आक्रोश था। मामले की जांच में पुलिसकर्मी निर्दोष पाए गए, जिसके बाद सभी का निलंबन रद्द कर दिया गया और सभी को अलग अलग थानों में पदस्थ कर दिया गया है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!