A2Z सभी खबर सभी जिले की

दिव्यांग जनों का दीपावली मिलन समारोह संपन्न

*दिव्यांग जनों का दीपावली मिलन समारोह संपन्न*

आज अरिहंत कॉलोनी स्थित बरगढ़ महावीर युवक मंडल समिति द्वारा संचालित विकास केंद्र आलोट पर दिव्यांग जनों का दीपावली मिलन समारोह संपन्न हुआ

 

 

 

 

जिसमें सभी दिव्यांग जनों ने एक दूसरे को दीपावली पर्व की बधाई शुभकामनाएं दी गई किशोर सिंह डोडिया नारायणी के द्वारा शासन के द्वारा चलाई जा रही दिव्यांग जनों के लिए योजनाओं के बारे मे जानकारी दी गई

 

 

 

 

 

तथा कहा गया हम सब को मिल कर क्षेत्र में अधिक से अधिक दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाना पात्र हितग्राही को पेंशन योजनाओं का लाभ दिलाना निशक्त विवाह प्रोत्साहन योजना का लाभ दिलवाना निरामया बीमा योजनाओं के बारे में जानकारी देना कोई भी दिव्यांगजन दिव्यांग प्रमाण पत्र से वंचित न रहे

 

 

 

 

 

 

इसकी ओर चिंता करके हम सबको कार्य करना है इस उपलक्ष पर महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं राष्ट्रवादी आदिवासी समाज के जननायक भगवान बिरसा मुंडा जी के चित्र पर माल्यार्पण कर के उनकी जयंती भी मनाई गई

 

 

 

 

 

 

इस उपलक्ष पर उपस्थित रहे दिव्यांगजन किशोर सिंह डोडिया, मांगू सिंह गुजर ,सुभाष शर्मा,नागेश्वर पांचाल, केदार प्रजापत,बालेश्वर शर्मा, गोपाल प्रजापत, सद्दाम खान, असलम, भेरूलाल, होकम सिंह,एवं अन्य दिव्यांग जन उपस्थित रहे!

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!