
कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी रविवार 17 नवंबर 2024 को विदर्भ मे चुनाव प्रचार करेंगी। महाराष्ट्र के गढ़चिरोली जिले के वडसा तथ नागपुर जिले मे कांग्रेस प्रियंका गांधी महाविकास आघाड़ी प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार करेगी। प्रियंका गांधी रविवार को विशेष विमान से दिल्ली से नागपुर के बाबा साहब अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुबह 11:25 बजे पहुंचेगी। वहां से हेलीकॉप्टर से गढ़चिरोली जिले के वडसा के लिए रवाना होंगी। जहां पर आमसभा का मार्गदर्शन करेगी। इसके बाद दोपहर दच बजे नागपुर विमानतल पहुंचेगी। नागपुर शहर तथा जिले मे महाविकास आघाड़ी के उम्मीदवारो के पक्ष प्रचार करेगी। पश्चिम नागपुर के अवस्थी चौक से प्रियंका गांधी का रोड शो दोपहर 3:45 बजे होगा। शाम छह बजे विशेष विमान से दिल्ली के रवाना हो जायेगी। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी का नागपुर मे यह पहला रोड शो होने वाला है। रोडशो पश्चिम नागपुर के अवस्थी नगर चौक से शुरू होकर चोपड़े लॉन अहबाब कॉलोनी जाफरनगर अनंत नगर चौक दिनशॉ फैक्ट्री चौक बोरगांव चौक रास्ते यह रोडशो होगा।