A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरबिहार

बालबाँध वारियर्स की टीम ने शानदार प्रदर्शन कर बोकानरी टीम को हराया किया कप पर कब्जा

ब्रह्मभट्ट युवा जागरण खेल महाकुंभ 2024 मे बालबाँध वारियर्स की टीम ने शानदार प्रदर्शन कर जीता कप

IMG 20241116 WA0024 1

गडहनी। ब्रह्मभट्ट युवा जागरण खेल महाकुंभ 2024 के तत्वाधान मे कोसियर खेल मैदान मे आयोजित चार दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट के अन्तिम दिन बालबाँध वारियर्स एवं बोकनारी के बीच क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला हुआ जिसमे बोकनारी टीम ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 57 रन पर ऑल आउट हो गया।वहीं लक्ष्य का पीछा करते है बालबाँध वारियर्स की टीम ने 12 गेंद शेष रहते ही 7 विकेट से फाइनल मैच जीत लिया।टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि बिहार प्रदेश जदयू बिनोद राय एवं विशिष्ट अतिथि भाजपा सतीश भट्ट के द्वारा संयुक्त रुप से फीता काटकर किया गया।आयोजन कर्ता मे विभिन्न गाँवो के कोर कमिटी के सदस्यों की भूमिका सराहनीय रहा।

IMG 20241116 WA0027 2

टीम वारियर्स मे अर्जुन कुमार भट्ट, आशिष भट्ट, सुमन्त भट्ट, रितेश भट्ट, उर्फ बबलु, कुन्दन कुमार भट्ट, आकाश कुमार भट्ट, राजा भट्ट, लुई कुमार, संदीप भट्ट, उपदेश भट्ट, दया शंकर भट्ट, अभिनाष भट्ट, वैभव भट्ट आदि ने अपनी शानदार प्रदर्शन के साथ जीत दर्ज कराई। टूर्नामेंट के दौरान कमेंट्रेटर प्रमोद कुमार राय उर्फ तनु बाबा ने अपने कमेंट्री से पुरे खेल मे शमां बांधे रहा।मैन ऑफ द मैच कप्तान अर्जुन भट्ट को एवं मैन ऑफ द सीरीज उपदेश भट्ट को दिया गया।

IMG 20241116 WA0025 1

बधाई देने वालों मे सामाजिक कार्यकर्ता लक्की प्रधान, हरेराम राय, भागीरथी राय, परशुराम राय, लालबाबु भट्ट, दिनेश राय, अरुण राय, रविरंजन बड़क, असीम कुमार राय उर्फ टुनटुन बाबा, अमित कुमार सिंघम, रमेश कुमार भोला, मंटु तिवारी, राम प्यारे राम, रविन्द्र राय, शानू, सिन्टू, भीम, राजेश राय सहित सैंकडो ग्रामीण जनता ने टीम वारियर्स को जीत की बधाई शुभकामनायें दी।

IMG 20241116 WA0026 1

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!