A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर
Trending

चंदौली जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र के कटसिला गांव के समीप नेशनल हाईवे 19 पर बीती देर रात वाराणसी से बिहार जाते समय ट्रेलर और ट्रक में जोरदार टक्कर होने के कारण ट्रेलर का चालक केबिन में फंस गया, जिसे बचाने के लिए पुलिस को हाईवा व क्रेन लगाकर घंटों मशक्कत करनी पड़ी। तब जाकर चालक को लहूलुहान हालत में निकाल कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

चंदौली जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र के कटसिला गांव के समीप नेशनल हाईवे 19 पर बीती देर रात वाराणसी से बिहार जाते समय ट्रेलर और ट्रक में जोरदार टक्कर होने के कारण ट्रेलर का चालक केबिन में फंस गया, जिसे बचाने के लिए पुलिस को हाईवा व क्रेन लगाकर घंटों मशक्कत करनी पड़ी। तब जाकर चालक को लहूलुहान हालत में निकाल कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।दुर्घटना होने के बाद हाइवे काफी देर तक जाम हो गया। चालक के निकालने के बाद क्रेन की मदद से वाहन को सड़क के किनारे खड़ा करके जाम को छुड़वाया गया। लोगों ने कहा कि दुर्घटना की तेज आवाज के कारण आसपास के लोग दौड़े, लेकिन चकनाचूर हुए केबिन में फंसे चालक को निकालने की कोई जुगत काम नहीं कर पाई। तत्काल सदर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और हाईवे बचाव दल भी घटनास्थल पर पहुंच गया। तत्काल चालक को निकालने के लिए जहां क्रेन मंगाया गया, वहीं हाईवा भी मंगा कर लगभग डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद चालक को लहूलुहान हालत में केबिन से निकाला गया और फिर तत्काल उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।इस संबंध में सदर थानाध्यक्ष ने बताया कि बीती देर रात दो वाहनों में जोरदार टक्कर हो गई थी, जिसके कारण केबिन में फंसे चालक को निकालने के लिए रेस्क्यू किया गया और उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया गया है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!