A2Z सभी खबर सभी जिले की

गया, बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश पर प्रत्येक जिले में 14 नवंबर 24से 14दिसंबर 24 तक बच्चो से संबंधित मुहिम चलाया जा रहा है।

गया।बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश पर प्रत्येक जिले में 14 नवंबर से 14 दिसंबर तक बच्चों से संबंधित मुहिम चलाया जा रहा है।यह मुहिम जिले के जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार मदन किशोर कौशिक के निर्देश पर एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार अरविंद कुमार दास के देखरेख चल रहा है।सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सभाकक्ष में सचिव अरविंद कुमार दास, एनजीओ सेंटर डायरेक्ट के सुरेश कुमार, एनजीओ न्याय के राजन साह एवं बच्चों के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।इस मौके पर सचिव श्री दास ने बताया कि भिन्न-भिन्न जगह से मुक्त रेस्क्यू कराए गए बच्चों को आज आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों से संबंधित कानून एवं उनके अधिकारों
से संबंधित जानकारियां दी गई एवं उन्हें मुख्य धाराओं में जोड़ने पर बल दिया गया।साथ ही साथ उन बच्चों को ठंड के मौसम को देखते हुए जैकेट देकर सम्मानित भी किया गया।इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कर्मचारी हारून रशीद, प्रतुल कुमार, विकास कुमार, हादी अकरम, उदय कुमार, अनिल कुमार एवं एनजीओ सेंटर डायरेक्ट के विजय केवट, सुरेश कुमार, एनजीओ के निफेश कुमार उपस्थित थे।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीजन हेड गया
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!