
गोरखपुर
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज।
रिपोर्ट बुध्देश मणि पाण्डेय जिला प्रभारी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में ठंड के इस मौसम में बेघर और जरूरतमंद लोगों की मदद सुनिश्चित करने के लिए एक्शन में नजर आए। उन्होंने देर रात रेलवे स्टेशन के पास स्थित रैन बसेरों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि किसी भी व्यक्ति को ठंड में खुले आसमान के नीचे न सोना पड़े।
[yop_poll id="10"]




