A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

अलीगढ़ को रेल मार्ग से जोड़ने के लिए हेमा मालिनी ने की पहल सांसद हेमा मालिनी

शिवानी जैन की रिपोर्ट

अलीगढ़ को रेल मार्ग से जोड़ने के लिए हेमा मालिनी ने की पहल सांसद हेमा मालिनीScreenshot 2024 0418 160650 2

मथुरा – अलीगढ़ के लिए रेल सेवा उपलब्ध कराने के प्रयास में जुटी है । पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक मथुराको अलीगढ़ के रास्ते जोड़ने संबंधित प्रस्ताव दिया था । हाथरस होकर अलीगढ़ के लिए ट्रेन चल सकती है । इस पर बताया गया था कि अलीगढ़ – हाथरस मार्ग एनसीआर के क्षेत्र में आता है । यह मामला सांसद हेमा मालिनी ने अब रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के समक्ष रखा | मथुरा- अलीगढ़ के मध्य अभी रेल सेवा नहीं है । यात्री बसों पर ही निर्भर रहते हैं । त्योहार व विशेष पर्वों पर बस कम पड़ जाती हैं । सांसद हेमा मालिनी मथुरा – अलीगढ़ के मध्य रेल सेवा शुरू कराने का प्रयास कर रही हैं । इस संबंध में पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक को प्रस्ताव भी दिया था , लेकिन बताया गया था कि अलीगढ़ हाथरस मार्ग एनसीआर में आता है , एनसीआर द्वारा ही यह कार्य कराना संभव हो सकेगा । सांसद हेमा मालिनी ने नवंबर में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर मथुरा – अलीगढ़ रेल मार्ग विकसित करने पर बात की । हाथरस किला व मेड़ से लाइन को जोड़ा जा सकता है । इस पर रेल मंत्री ने आश्वासन दिया है ।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!