
⬛ तहसीलदार, नायब तहसीलदार, अधीक्षक व सहायक भू- अभिलेख को कार्यपालिक मजिस्ट्रेट हेतु जिले के थानों का आवटन
नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने नरसिंहपुर जिले में पदस्थ समस्त तहसीलदार, नायब तहसीलदार, अधीक्षक व सहायक भू- अभिलेख को कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की शक्तियां प्रदान की हैं। इसके अलावा कार्यपालिक मजिस्ट्रेट को थानों का आवंटन किया गया है।
यह आदेश राज्य शासन के राजस्व विभाग के आदेश तथा मंत्री परिषद आदेश के अनुसार भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2025 के तहत जारी किया है।
तहसील नरसिंहपुर के अंतर्गत नायब तहसीलदार एवं प्रभारी अधीक्षक भू- अभिलेख सुश्री रूबी खान को थाना स्टेशनगंज व प्रभारी नायब तहसीलदार महेश बट्टी को थाना कोतवाली,
तहसील करेली के अंतर्गत नायब तहसीलदार विक्रम सिंह ठाकुर को थाना करेली व थाना सुआतला, तहसील तेंदूखेड़ा के अंतर्गत नायब तहसीलदार इमरान मंसूरी को थाना तेंदूखेड़ा व थाना पलोहा, तहसील गोटेगांव के अंतर्गत प्रभारी नायब राजीव कुमार नेमा को थाना गोटेगांव व थाना ठेमी व प्रभारी नायब तहसीलदार राजकुमार श्रीपाल को थाना मुंगवानी, तहसील गाडरवारा के अंतर्गत नायब तहसीलदार नायब तहसीलदार श्रीमती चंदन तिवारी को थाना गाडरवारा व थाना चीचली एवं सहायक अधीक्षक भू- अभिलेख गिरीश धुलेकर को थाना डोंगरगांव और सांईखेड़ा तहसील के अंतर्गत नायब तहसीलदार पारसनाथ मिश्रा को थाना सांईखेड़ा आवंटन किया











