
बेंती नेहरू आदर्श विद्यालय मे दिव्यांगजनों के अधिकारों के लिए विशेष जागरूकता अभियान का हुआ आयोजन।।
संवाददाता/राशीद अंसारी खलारी
खलारी। बेंती नेहरू आदर्श विद्यालय मे मंगलवार को दिव्यांगजनों के अधिकारों को लेकर एक विशेष जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।चतरा जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव के निर्देशानुसार इस जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें स्कूल के सभी शिक्षक और बच्चे शामिल हुए।इस शिविर में उपस्थित बच्चों एंव दिव्यांग व्यक्तियों को उनके कानूनी अधिकारों,सरकारी योजनाओं एवं विधिक सहायता के विषय मे जागरूक करना तथा योजनाओं के अंतर्गत दिव्यांग व्यक्तियों को मिलने वाली निःशुल्क कानूनी सहायता,सम्मानजनक जीवन,सुलभ सुविधाएं तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गयी। साथ ही नालसा टोल फ्री नम्बर 15100 की जानकारी दी गयी।इस संबंध में पीएलवी शिव कुमार ने बताया कि दिव्यांग जनों को उनके अधिकारों एवं कानूनी जानकारी देने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सौजन्य से इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें दिव्यांग जनों को उनके अधिकारों सहित कई प्रकार के कानूनी जानकारी दी गई।उन्होंने कहा कि पिपरवार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विभिन्न पंचायत में इस तरह का आयोजन आगे भी जिला विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर जारी रहेगा।