
मोतिहारी, (पूर्वी चंपारण)
जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र में बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है, मृत युवक की पहचान अरेराज ओपी क्षेत्र के रढ़िया गांव के रहने वाले 25 वर्षीय विवेक सिंह के रूप में हुई है। घटना मोतिहारी के लक्ष्मीपुर के पास की हैं, मृतक विवेक सिंह ठेकेदारी के साथ कुरियर और जमीन का कारोबार करते थे, घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी स्वर्ण प्रभात, डीएसपी सदर जीतेश पांडेय समेत कई थाना की पुलिस मौके पर पहुंची, एसपी के अनुसार प्रथम दृष्टया आपसी रंजिश में हत्या किए जाने की बात सामने आ रही है, मृतक विवेक के रिस्तेदार आलोक सिंह ने बताया कि 24 नवंबर को उसकी शादी जगदीशपुर थाना क्षेत्र के झखरा गांव में हुई थी, मिली जानकारी के अनुसार विवेक सिंह को किसी ने फोन पर बताया कि उसकी गाड़ी का पेट्रोल खत्म हो गया है पेट्रोल लेकर आइए, फोन आने के बाद विवेक बोतल में पेट्रोल लेकर अपनी बुलेट से लक्ष्मीपुर के पास पहुंचे और अपनी बाइक को साइड मे खड़ा करके अभी रुके ही थे तबतक। एक बाइक पर सवार दो युवक आए और उसके पास रुककर बात करने लगे और बात करते-करते एक युवक ने विवेक के कनपटी में पिस्तौल सटाकर गोली मारी और वहां से फरार हो गया, गोली की आवाज सुनकर आस पास के लोग जमा हो गए और लोगों ने इलाज के लिए मोतिहारी के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार वालों का कहना है की विवेक की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी, किसने घटना को अंजाम दिया है। उसका पता विवेक के कॉल डिटेल्स आने के बाद लगेगा। इधर घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने कहा घटनास्थल पर जांच की गई है। एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम बुलायी गई है। घटना की जांच के लिए डीएसपी सदर 2 जीतेश पांडेय के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है, हत्या का कारण प्रथम दृष्टया आपसी रंजिश प्रतित हो रहा है।











