A2Z सभी खबर सभी जिले की

एमएस डब्ल्यू


एमएसडब्ल्यू का बड़ा कारनामा:-कचरे की गाड़ी में मिले पत्थर पार्षद ने गाड़ी को किया चैक, जिन्हें शहर से कचरा भरने भेजा गया, वो ईट पत्थर डालकर ले आए;बनाया गया पंचनामा

कटनी।। नगर मे भ्रष्टाचार की परम्परा खत्म होने का नाम नहीं ले रही। जिस कंपनी को शहर के कचरा एकत्र करने पर भुगतान दिया जाता है, वो कचरा एकत्र करने के बजाय ईंट पत्थर का मलमा डालकर नगर निगम को पर्दे मे रखकर
MSW कंपनी अपना भुगतान उठा रही हैं। इस बात की जानकारी तब लगी जब नगर निगम के वरिष्ठ पार्षद मिथलेश जैन एडवोकेट ने गुरुवार खुद ही बीच रास्ते में एक वाहन क्रमांक MP21G1898 को चैक करने पहुंचें। इस दौरान कचरे के बजाय दूसरा सामान भरकर वाहन खड़ा था। इस संबंध मे प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर निगम के ठेकेदार एमएसडब्ल्यू द्वारा अपने वाहन क्रमांक एमपी 21G 1898 में कचरे की बजाय ईंट पत्थर का मलमा ढोते हुए नगर निगम के वरिष्ठ पार्षद मिथलेश जैन एडवोकेट ने पकड़ा। यह वाहन दोगाड़ी नाला विश्राम बाबा वार्ड के पास खड़ा था, जिसमें कचरे के बजाय मलमा भरा हुआ था। नगर निगम के अधिकारियों को सूचना देने पर एमएसडब्ल्यू नोडल ऑफिसर एवं नगर निगम के उपन्यत्री आदेश जैन,योजना के इंडिपेंडेंस इंजीनियर युगल दुबे,कटनी एमएसडब्ल्यू के सी एंड टी हेड जावेद खान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित हुए। ट्रक का पंचनामा बनाया। जिसमें पाया गया कि ट्रक में पत्थर व मलमा भरा हुआ है उसे ढकने के लिए ऊपर से झाड़ियां लगा दी गई है और हरे कपड़े से ढक दिया गया है। ट्रक का वजन कराए जाने पर ट्रक में लगभग 22 टन वजन पाया गया। मिथलेश जैन ने आरोप लगाया है कि नगर निगम अधिकारियों के संरक्षण में एमएसडब्ल्यू
ने द्वारा कचरा के बजाय मलमा ढोकर 2700 रुपया प्रति टन के हिसाब से नगर निगम से वसूला जा रहा है। जबकि पूरे शहर में कचरे ढेर लगा हुआ हैं। मिथलेश जैन ने आयुक्त से मांग की है कि इस मामले में कटनी एमएसडब्ल्यू के प्रबंधन आदि के विरुद्ध तत्काल एफआईआर दर्ज कराई जाए।

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!