
समाज को आईना दिखाने का सशक्त माध्यम है मीडिया- रामनयन सिंह पुलिस अधीक्षक
बहराइच
संवाददाता पंकज कुमार शुक्ला
श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने जिले के पत्रकारों कों सम्मानित किया,इस मौके पर मीडिया के सामने चुनौतियां विषयक परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा कि समाज को आईना दिखाने का सशक्त माध्यम मीडिया है और वक्त के साथ इसकी जिम्मेदारी भी बढ़ी है। इसमें कोई शक नहीं कि मीडिया के सामने हाल के दिनों में चुनौतियां भी बढ़ी है। उन चुनौतियों का सामना मीडिया भी कर रही है। एसपी रामनयन सिंह ने कहा कि भारत की स्वतंत्रता आंदोलन में जितनी भूमिका नेताओं, स्वतंत्रता सेनानियों की है, उतनी भूमिका मीडिया की भी थी। मीडिया को अपने पत्रों में सही और सच्ची बात लिखनी चाहिए। खबर सकारात्मक और नकारात्मक हो सकती है। लेकिन नजरिया सकरात्मक होना चाहिए।
मीडिया की बेहतरी के लिए होना चाहिए प्रयास | गौरव रंजन अपर जिलाधिकारी ने मीडिया के सामने व्याप्त चुनौतियों का जिक्र करते हुए कहा कि मीडिया माफिया के निशाने पर है। ऐसे में प्रशासनिक ओहदेदारों को मीडिया को सहयोग व संरक्षण प्रदान करना चाहिए। रवि खोखर सी ओ कैसरगंज ने प्रशासन और मीडिया को एक दूसरे का पूरक बताते हुए कहा कि प्रेस दिवस के मौके पर महज खानापूर्ति की जाती है जबकि मीडिया की बेहतरी के लिए इस मौके पर विचार होना चाहिए। देशबंधु शर्मा ने कहा कि प्रशासन और मीडिया के बीच दूरियां खत्म होनी चाहिए। समाज और प्रशासन की समस्या का सही चित्रण कर नए समाज के निर्माण में मीडिया की अहम भूमिका निभाने का संकल्प आज लेना चाहिए। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक रामनयन सिंह ,अपर जिलाधिकारी गौरव रंजन, सी ओ कैसरगंज रवि खोकर , एवं जनपद के वरिष्ठ पत्रकार एवं कई पत्रकार उपस्थित थे।