A2Z सभी खबर सभी जिले की

एसपी ने किया देबरुआ थाने का जांच किया

इंडो नेपाल बॉर्डर के मद्देनजर व्यवस्था का लिया जायजा, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

सिद्धार्थनगर एसपी अभिषेक महाजन ने सोमवार सुबह ढेबरुआ व चौकी बढ़नी का औचक निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान सबसे पहले उन्होंने संतरी ड्यूटी, मालखाना, सीसीटीएनएस कक्ष, महिला हेल्पडेस्क पर व्यवस्थाएं परखने पहुंचे। थाना परिसर की साफ-सफाई के लिए प्रभारी निरीक्षक देबरुआ को दिशा-निर्देश दिए।

थाने के कई अभिलेखों व रजिस्टरों को भी चेक किया। एंट्री अधूरी पाए जाने पर तत्काल पूरा करने के लिए निर्देशितकिया। इस दौरान वाहन चोरी, लूट, नकबजनी, चोरी, महिलाओं से होने वाली छेड़छाड़, अपराध की घटनाओं पर रोकथाम एवं सघन चेकिंग के लिए रोज शाम एवं रूटीन फूट पेट्रोलिंग और रात में पैदल गश्त व पिकेट ड्यूटी के लिए कहा गया।IMG 20250106 214844

एसपी ने अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने के लिए समस्त उप-निरीक्षक को पूर्णनिष्ठा एवं निष्पक्ष रूप से कार्रवाई कराते हुए बेहतर परिणाम उपलब्ध कराने के लिए कहा। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ, क्षेत्राधिकारी सदर, प्रभारी निरीक्षक ढेबरुआ सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!