A2Z सभी खबर सभी जिले की

कुरंजा महाउत्सव का फलोदी जिले के खिचन ग्राम से हुई शुरुआत

फलोदी विधायक पब्बाराम विश्नोई हुए महाउत्सव में शामिल

आज फलोदी जिले के खिचन ग्राम में कुरंजा महाउत्सव की शुरुआत करते फिता कटकर फलोदी विधायक पब्बाराम विश्नोई

IMG 20250317 WA0018 1

 

कुरजां की अठखेलियां रही पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र

IMG 20250317 WA0016

पर्यटकों के साथ-साथ जिला कलक्टर ने कुरजां देखते हुए खीचन की हवेलियों व तालाब का किया भ्रमण

खिचन ग्राम में भ्रमण करते जिला कलेक्टर हरजीलाल अटल, फलोदी एसपी पुजा अवाना, विधायक पब्बाराम विश्नोई 

IMG 20250317 WA0021

फलौदी दुर्ग में हस्तशिल्प प्रदर्शनी का फलौदी विधायक,जिला कलक्टर व पुलिस अधीक्षक ने आमजन के साथ किया अवलोकन

फलौदी,17 मार्च। जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने तथा जिले की संस्कृति व कला को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने के लिए सोमवार को प्रथम कुरजां महोत्सव का भव्य आगाज खीचन ग्राम से हुआ। लोक कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों के साथ- साथ पर्यटक,आमजन व प्रशासनिक अधिकारियों ने कुरजां की अठखेलियां निहारी।

हस्तशिल्प प्रदर्शनी का अवलोकन फलोदी विधायक, जिला कलेक्टर फलोदी, एसपी फलोदी 

IMG 20250317 WA0023

इस दौरान जिला कलक्टर एच.एल अटल,अतिरिक्त जिला कलक्टर अजय, पर्यटन विभाग उप निदेशक भानु प्रताप, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी ललित कुमार गर्ग सहित अन्य अधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों के साथ खीचन की ऐतिहासिक हवेलियों व तालाब का भ्रमण किया। खीचन ग्राम का भ्रमण करते हुए पर्यटक उत्साह के साथ फलोदी दुर्ग पहुंचे फलौदी दुर्ग में उद्योग एवं वाणिज्य विभाग द्वारा हस्तशिल्प प्रदर्शनी लगाई गईं। प्रदर्शनी का उद्घाटन फलौदी विधायक पब्बाराम विश्नोई,जिला कलक्टर एच.एल अटल व पुलिस अधीक्षक पूजा अवाना द्वारा किया गया। प्रदर्शनी में हाथ से बने उत्पाद चादर, कुशन, चित्रकारी, खादी से बने उत्पाद, चमड़े से बने उत्पाद, मिट्टी के खिलौने, स्टोन क्रॉफ्ट, हेन्डलूम,आचार, राजीविका उत्पाद, गौ उत्पाद सहित 16 स्टॉल लगाई गईं। इस दौरान उन्होंने सभी स्टॉल का अवलोकन करते हुए उद्योग महाप्रबंधक डॉ अंजुला आसदेव को सभी कलाकारों को बढ़ावा देने के लिए उचित प्लेटफार्म उपलब्ध करवाने तथा हस्तशिल्प उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से लाभान्वित करवाने के निर्देश दिए।

दुर्ग में हुआ मटका दौड़ का आयोजन:- दुर्ग में

मटका दौड़ में भाग लेती महीलाओं

IMG 20250317 WA0027 हस्तशिल्प प्रदर्शनी के अवलोकन के लिए आमजन के साथ-साथ विभिन्न विद्यालयों से बच्चों ने भी शैक्षणिक भ्रमण करते हुए हस्तशिल्प उत्पादों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान दुर्ग में मटका दौड़ का आयोजन भी किया गया। जिसमें महिलाओं के समुह ने मटका सिर पर रखकर दौड़ में भाग लिया।

वन्दे भारत न्यूज़ रिपोर्टर श्यामलाल फलोदी खबर देने हेतु सम्पर्क करें 9024706599

 

 

 

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!