
वंदेभारतलाइवटीव न्युज-नागपुर-: प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार नागपुर जिले के सावनेर निवासी जरूरी सामान की खरीदारी के लिए घर से निकले थे, रास्ते में एक हादसा हो गया। जानकारी अनुसार सावनेर बस स्थानक से गांधी चौक की ओर जा रही एक क्रेन ने उन्हें कुचल दिया। जानकारी अनुसार हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने युवक को अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद पुलिस ने क्रेन चालक के खिलाफ मामला दर्ज क लिया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि सड़कों और चौराहों पर अतिक्रमण बढ़ने के कारण सावनेर में सड़क दुरघटनाएं बढ़ रही है। जानकारी अनुसार इस हादसे में मृतक युवक का नाम सावनेर निवासी विजय डहाट है।





