
आज दिनांक 10.01.2025 को वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय, गया द्वारा शहरी क्षेत्र का दौरा किया गया। इस दौरान, उन्होंने संध्या गश्ती, यातायात व्यवस्था और वाहन जांच में तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मियों की कर्तव्यनिष्ठा और सतर्कता की जांच की। उन्होंने उनके कार्यों की सराहना करते हुए गश्ती, जाम की समस्या से निपटने तथा वाहन जांच में और अधिक सजग और प्रभावी बनने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य विधि व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था को और बेहतर एवं दुरुस्त बनाना था।
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीज़न हेड गया
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़
[yop_poll id="10"]







