एटीएम कार्ड गैंग का खुलासा किया हापुड़ पुलिस ने
एटीएम कार्ड गैंग का खुलासा किया हापुड़ पुलिस ने




थाना हापुड़ नगर पुलिस ने एक ऐसे गैंग का खुलासा किया है जो भोले-भाले लोगों को बातों में उलझाकर धोखाधड़ी से उनके एटीएम कार्ड बदलकर ठगी कर लेते थे और मौका लगते ही एटीएम कार्ड से रुपए निकाल कर गायब हो जाते थे ऐसे करने वाले अन्तर्जनपदीय गिरोह का पर्दाफाश हापुड़ पुलिस ने किया पुलिस ने गैंग के 4 सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 32 हजार रुपए नगद 23 एटीएम कार्ड और एक वेग्नार कार बरामद की है
एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि हापुड़ पुलिस ने चैकिंग के दौरान एटीएम कार्ड बदलकर लाखों रूपए की ठगी करने वालें गैंग के चार सदस्य गाजियाबाद के मुरादनगर के जलालपुर निवासी आबिद सैफी, लोनी निवासी नदीम, अशोक विहार कालोनी निवासी राशिद अंसारी और मोनिस सैफी शामिल हैं
पूछताछ में आरोपीयों ने बताया कि पूर्व से एटीएम बूथ के पास खड़े रहते थे, मौका पाकर एटीएम मशीन से पैसे निकाल रहे लोगों के एटीएम पिन देख लेते थे तथा उनको बातों में उलझाकर धोखे से उनके एटीएम कार्ड को बदलकर ठगी की घटना को अंजाम देते थे।
उन्होंने बताया कि आरोपियों ने हापुड़ में 5 वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।









