A2Z सभी खबर सभी जिले की
Trending

हादसे की सूचना मिलते ही माैके पर रोहनिया थाने की पुलिस भी पहुंच गई। शव को कब्जे में लेने के साथ ही घायल को ट्राॅमा सेंटर भेजा गया। युवक अपने मामा को देखने एक निजी अस्पताल में आया था। सोनभद्र लाैटते वक्त ये हादसा हो गया।

UP : परिवार को बनारस घूमाने का सपना रह गया अधूरा..., डंपर ने युवक को कुचला, दूसरे की हालत गंभीर; चालक भागा

UP : परिवार को बनारस घूमाने का सपना रह गया अधूरा…, डंपर ने युवक को कुचला, दूसरे की हालत गंभीर; चालक भागा

हादसे की सूचना मिलते ही माैके पर रोहनिया थाने की पुलिस भी पहुंच गई। शव को कब्जे में लेने के साथ ही घायल को ट्राॅमा सेंटर भेजा गया। युवक अपने मामा को देखने एक निजी अस्पताल में आया था। सोनभद्र लाैटते वक्त ये हादसा हो गया।रोहनिया करसड़ा प्लांट पर कूड़ा लेकर जा रही नगर निगम कि डंपर ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दिया। एक बाइक सवार पटरी कि तरफ गिर गया, दूसरा सड़क की तरफ गिरते ही डंफर के नीचे आ गया। हादसे में माैके पर ही उसकी मौत हो गई।मृतक परदेसी ( 22) निवासी देबुरा (सोनभद्र) के मामा चितईपुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती थे। उनका हाल जानकर वह दोपहर में अपने दोस्त के साथ बाइक से घर जा रहा था। करसड़ा में तेज गति से जा रहे डंफर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दिया।हादसे में परदेसी की माैके पर ही माैत हो गई। वहीं, गुरेहू धानापुर चंदौली निवासी अवनीश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने डंफर को कब्जे में ले लिया है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!