अन्य खबरेउत्तर प्रदेशकोटाक्राइमताज़ा खबरदेशराजस्थान

इंस्टा पर फेमस होने के लिए छात्र पर चाकू से हमला

Untitled 8 copy 57

 

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता: हरत कुमार 

 

कोटा. इंस्टाग्राम पर फेमस होने के लिए तीन लड़कों ने एक छात्र को चाकू मारकर घायल कर दिया। उससे मारपीट की और वारदात का वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। यह घटना उद्योग नगर थाना क्षेत्र में डीसीएम श्रीराम रेयंस फैक्ट्री के पास स्थित पावर हाउस मैदान की है, जब पीड़ित छात्र कोचिंग से लौट रहा था। उद्योग नगर सीआई जितेन्द्र सिंह ने बताया कि सूचना पर तुरन्त कार्रवाई करते हुए रात ही दो नाबालिग आरोपियों को डिटेन किया और एक आरोपी लकी नरवाल को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं।

पीड़ित छात्र ने बताया कि जब वह साइकिल से घर लौट रहा था, तभी तीन लड़कों ने रास्ते में उसे रोक लिया। आरोपियों ने उसे धक्का देकर गिराया, फिर मारपीट शुरू कर दी। एक लड़के के हाथ में चाकू था, जिससे उसने घायल कर दिया। इससे बाएं पैर में गंभीर चोट आई है। उसका उपचार किया गया। हमलावरों ने छात्र से पैसे भी लूट लिए। इस दौरान एक आरोपी ने मारपीट का वीडियो बनाया और इंस्टाग्राम आईडी ‘लकी नरवाल’ से अपलोड कर दिया। इसमें एक पंजाबी गाना ‘शूटर थानेदार झुक के बात करता, डीएसपी सैल्यूट करता’ लगाया।

मदद के लिए शोर मचाया तो छोड़ भागे हमलावर 

पीड़ित छात्र ने बताया कि हमलावरों ने उसे मारते हुए डराया, जब उसने मदद के लिए शोर मचाया तो आरोपी उसे छोड़ कर भाग गए। छात्र ने किसी तरह वहां से चौराहे तक पहुंचने की कोशिश की, लेकिन फिर से आरोपी लड़कों ने उसे पकड़ लिया। वहां भीड़ जमा होने पर वे उसे छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित छात्र ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने उद्योग नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई।

[yop_poll id="10"]
Show More

HARAT KUMAR

Harat Kumar Editor, Vande Bharat Bharat Live TV News
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!