अन्य खबरेबिहार

संग्रामपुर मे नौकरी देने के नाम पर ठगी……

संग्रामपुर (पूर्वी चंपारण) संग्रामपुर थाना क्षेत्र के उत्तरी मधुबनी गांव में फर्जी एनजीओ के नाम पर बेरोजगार युवक युवतियों को नौकरी लगाने के नाम पर ठगी किया जाता था, तथा उनसे पैसे की उगाही की जाती थी। मोतीहारी एसपी स्वर्ण प्रभात को गुप्त सूचना मिली थी की संग्रामपुर में सोनाक्षी जनसेवा विकास वेलफेयर फाउंडेशन नामक एनजीओ के द्वारा सैकड़ो लोगों को शिक्षक की नौकरी देने के नाम पर पैसे लेकर ठगी किया जा रहा है। मोतीहारी एसपी के निर्देश पर अरेराज डीएसपी रंजन कुमार के नेतृत्व में उत्तरी मधुबनी गांव में छापेमारी की गई जिसमें दो युवक के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया गया, छापेमारी में पुलिस को कई फर्जी पेपर भी बरामद हुए हैं। गिरफ्तार अभियुक्तो से पूछताछ एवं पेपर के सत्यापन में एनजीओ का रजिस्ट्रेशन भी फर्जी पाया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सीतामढ़ी जिले के निवासी कुणाल कुमार, शुभम जायसवाल एवं कोमल यादव के रूप में हुई है। पुलिस को छापेमारी के दौरान एनजीओ का जाली कागजात, आई कार्ड, विजिटिंग कार्ड, के साथ फर्जी मोहर लगा हुआ कागज भी मिला है, जिसकी जांच की जा रही है। छापेमारी में अरेराज डीएसपी रंजन कुमार एवं संग्रामपुर थाना के अपर थानाध्यक्ष के साथ पुलिसकर्मी शामिल थे।IMG 20250118 WA0011

 

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!