A2Z सभी खबर सभी जिले कीकुशीनगर

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हाटा तहसील में हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

1737368972901666 0

कुशीनगर/हाटा, श्रवण कुमार मद्धेशिया की रिपोर्ट,
कुशीनगर / हाटा , हाटा तहसील में जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज  व पुलिस अधीक्षक संतोष मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में जन सामान्य के द्वारा कुल 112 शिकायतें विभिन्न विभागों से संबंधित दर्ज कराई जिसमें से मौके पर ही 11 मामलों का निस्तारण कराया गया 
 
जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने समस्त अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनता की शिकायतों एवं समस्याओं के निराकरण को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार एवं शासन गंभीर है। तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में जिन विभागों से संबंधित जनता की शिकायतें दर्ज हो रही हैं, सभी संबंधित अधिकारी गंभीरता के साथ तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करें और मौके पर जाकर संबंधित शिकायतों का निराकरण सुनिश्चित कराएं ताकि संबंधित पोर्टल पर शिकायतों को आनलाइन किया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि शिकायतकर्ता को भी संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा निस्तारण के दौरान उपस्थित रखा जाए ताकि सभी शिकायतों का निराकरण गुणवत्ता परक रूप से सुनिश्चित किया जा सके। इस दौरान एसडीएम योगेश्वर सिंह, तहसीलदार नरेंद्र राम ,नायब तहसीलदार सुनील सिंह लेखपाल सचिंद्र कुमार गुप्ता। आदि उपस्थित रहे।
[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!