
सिद्धार्थनगर में 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) की सीमा चौकी कप्सिहवा ने एक महत्वपूर्ण सामाजिक पहल की। अलगा गाँव में आयोजित विशेष जागरूकता कार्यक्रम में साइबर सुरक्षा और नशा मुक्त भारत अभियान पर ध्यान केंद्रित किया गया।
साइबर सुरक्षा की दी गई जानकारी
सीमा चौकी के प्रभारी उप निरीक्षक कुलदीप राय ने साइबर सुरक्षा पर विशेष जोर देते हुए ग्रामीणों को महत्वपूर्ण सुरक्षा टिप्स दिए। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन धोखाधड़ी, ब्लैकमेलिंग और हैकिंग जैसी घटनाओं से बचने के लिए सतर्कता बेहद जरूरी है। उन्होंने विशेष रूप से चेतावनी दी कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ बैंक डिटेल्स, सोशल मीडिया पासवर्ड साझा नहीं करने चाहिए। साथ ही, अनजान नंबरों से आने वाले वीडियो कॉल, मैसेज और लिंक से दूर रहने की सलाह दी।
कार्यक्रम के दूसरे भाग में नशा मुक्ति पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने बताया कि दुनिया भर मेंकार्यक्रम में नशा मुक्ति पर भी चर्चा
प्रतिदिन सैकड़ों लोग नशे की लत केकारण अपनी जान गंवारहे हैं। खासकर युवा पीढ़ी में बढ़तानशा समाज को खोखला कर रहा है। उन्होंने सभी से नशा मुक्त भारत के निर्माण में सहयोग की अपील की। इस महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम में SSB के अन्य कार्मिकों के साथ-साथ अलगा गाँव के ग्रामीण और स्कूली बच्चों ने भी सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को डिजिटल सुरक्षा के प्रति सचेत करना और नशा मुक्त समाज का निर्माण करना था।














