
शिक्षास्थली फाउंडेशन संस्था ने मनाया राष्ट्रीय बालिका दिवस
आज राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर शिक्षास्थली फाउंडेशन के द्वारा बालिका शिक्षा एवं आत्मनिर्भर बालिका के ऊपर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमे संस्था के निदेशक डॉ. पंकज शुक्ला ने बोलते हुए कहा की बालिका हमारे समाज की आधारशिला है, शिक्षित बालिका दो परिवारों कों शिक्षित करती है, हमें बालिका शिक्षा पर ध्यान देने की अवश्यकता है, लड़कियों कों भी उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार है, इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्तियों ने भी अपने विचार व्यक्त किये.
इस दौरान बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत कन्या भ्रूण हत्या रोकथाम की शपथ,रंगोली प्रतियोगिता, नारा लेखन, जैसे आयोजन हुए । इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया । कार्यक्रम में बालिकाओं के स्वास्थ्य और शिक्षा से संबंधित योजनाओं का प्रचार-प्रसार भी किया गया । इस अवसर पर जिला एवं ब्लॉक स्तर पर पीसीपीएनडीटी अधिनियम 1994 के प्रावधानों पर जागरूकता अभियान चलाया गया।इस अवसर पर बालिकाएं एवं अभिभावकों कों भी उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया
.








