

मुज़फ्फरनगर: मात्र 24 घंटे में प्रशासन की कार्रवाई से भूमाफियाओं में मचा हड़कंप
मुज़फ्फरनगर : शहर के नियाज़ीपुरा इलाके में सरकारी जमीन पर कब्जा कर रहे भूमाफियाओं के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए मात्र 24 घंटे के भीतर कार्रवाई की। इस कदम से भूमाफियाओं में हड़कंप मच गया है।
भूमाफिया कब्जा मुक्त अभियान में भारतीय मानवाधिकार संरक्षण संघ की भूमिका
भारतीय मानवाधिकार संरक्षण संघ की महिला प्रदेश अध्यक्ष बबीता शर्मा ने जिलाधिकारी को एक शिकायती पत्र देकर नियाज़ीपुरा और मिमलाना रोड पर भूमाफियाओं द्वारा सैकड़ों बीघा सरकारी जमीन पर कब्जा कर प्लॉटिंग की जानकारी दी थी। इसके तुरंत बाद जिलाधिकारी ने एसडीएम को मामले की जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया।
प्रशासन की त्वरित कार्रवाई
जांच के बाद प्रशासन ने संबंधित जमीन को सरकारी नदी की भूमि घोषित कर वहां बोर्ड लगा दिए। इस त्वरित कार्रवाई से भूमाफियाओं के मंसूबों पर पानी फिर गया। भारतीय मानवाधिकार संरक्षण संघ की ओर से बबीता शर्मा ने प्रशासन का आभार प्रकट करते हुए इसे जनता की बड़ी जीत बताया।
नोंकझोंक और टटपुँजिया नेताओं का हस्तक्षेप
कार्रवाई के दौरान कुछ स्थानीय नेता टाइप लोग मौके पर पहुंचे और जमीन को अपनी बताते हुए अधिकारियों से बोर्ड न लगाने की मांग करने लगे। प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट शब्दों में उन्हें फटकार लगाई और जमीन पर लगे बोर्ड को हटाने से मना कर दिया।
अधिकारियों का सख्त रुख
मौके पर मौजूद सूत्रों के अनुसार, प्रशासनिक अधिकारियों ने किसी भी प्रकार के दबाव को नजरअंदाज करते हुए जमीन पर सरकारी बोर्ड लगाना सुनिश्चित किया। तीखी बहस के बाद उक्त नेता मौके से भाग खड़े हुए।
स्थानीय लोगों की सराहना
स्थानीय निवासियों ने प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की और भारतीय मानवाधिकार संरक्षण संघ के प्रयासों की प्रशंसा की। यह कार्रवाई क्षेत्र में सरकारी संपत्तियों पर हो रहे अवैध कब्जों के खिलाफ एक सख्त संदेश है।
खबर, विज्ञप्ति और विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
एलिक सिंह
संपादक, वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़
📞 8217554083
आपकी आवाज़ को जन-जन तक पहुँचाने का हमारा वादा!



