A2Z सभी खबर सभी जिले की
Trending

वाराणसी जिले के रामनगर 36वीं वाहिनी PAC में सेनानायक ने फहराया तिरंगा, राष्ट्रीय पर्व का बताया महत्व, मिठाई और कंबल का वितरण..

चन्दौली

Republic Day India : गणतंत्र दिवस के अवसर पर रामनगर स्थित वाहिनी क्वार्टर गार्द पर सेनानायक डॉ. अनिल कुमार पांडेय ने परिसर में ध्वजारोहण किया। सेनानायक ने वाहिनी शहीद स्मारक पर समाज की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया।

इस के बाद सेनानायक ने कहा कि भारत 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्र हुआ था तथा 26 जनवरी 1950 को इसके संविधान को आत्मसात किया गया, जिसके अनुसार भारत देश एक लोकतांत्रिक, संप्रभु तथा गणतंत्र देश घोषित किया गया। उन्होंने अपने देश के संविधान को विश्व का सबसे अद्भुत व उत्कृष्ट संविधान बताया।

एडीजी ने वाहिनी में हुए विकास कार्यों की तारीफ की। सेनानायक ने सड़क के किनारे समाज की मुख्य धारा से अलग होकर रहने वाले लोगों में मिष्ठान वितरण किया। वाहिनी के चतुर्थ कर्मियों के बीच कंबल भी वितरित किए गए। वाहिनी में नियुक्त मुख्य आरक्षी विनय कुमार ओझा को सराहनीय सेवा समान चिह्न प्रदान किया गया।

पीसी दशरथ एवं मुख्य आरक्षी मदन मोहन सिंह को पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश ने प्रशंसा चिह्न प्रदान किया। इस अवसर पर कैलाश नाथ यादव, मनोज कुमार मिश्र, सूबेदार मेजर सहित वाहिनी से सेवानिवृत हो चुके कर्मियों की उपस्थिति रही।

Back to top button
error: Content is protected !!