A2Z सभी खबर सभी जिले की

प्रत्येक माह के द्वितीय एवं चतुर्थ शनिवार को सम्पूर्ण थाना समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है।

सम्पूर्ण थाना समाधान दिवस के अवसर पर आने वाले शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को जिलाधिकारी डा. राजा गणपति आर. द्वारा सुना गया।

सिद्धार्थनगर ,शासन के मंशा के अनुरूप प्रत्येक माह के द्वितीय एवं चतुर्थ शनिवार को सम्पूर्ण थाना समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी डा. राजा गणपति आर. एवं पुलिस अधीक्षक डा. अभिषेक महाजन द्वारा थाना खेसरहा में थाना समाधान दिवस का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

IMG 20250125 WA0012 3
सम्पूर्ण थाना समाधान दिवस के अवसर पर आने वाले शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर. द्वारा सुना गया। ज्यादातर प्रकरण भूमि विवाद एवं नाली से संबधित था। समस्त राजस्व निरीक्षक एवं लेखपाल को निर्देश दिया कि भूमि विवाद, वरासत, बंटवारा आदि के जो प्रकरण हैं उनका मौके पर जाकर सही ढ़ग से निस्तारण करायें। किसी को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाये। जिलाधिकारी की उपस्थिति में थाना समाधान दिवस के अवसर पर जो भी प्रकरण प्रस्तुत हुए जिलाधिकारी ने हल्का लेखपाल एवं राजस्व निरीक्षक को निर्देश दिया कि आज और कल सभी हल्का लेखपाल राजस्व निरीक्षक को साथ लेकर मौके पर जाकर नाली का विवाद, चकमार्ग का विवाद व जमीन बटवारा व अवैध कब्जा/पट्टा प्रकरणो को ग्रामवासियों का बयान लेकर निस्तारण की कार्यवाही सुनिश्चित कराये। आवश्यकता पड़ने पर पुलिस बल के साथ मौके पर जाये। अधिकतम प्रकरणो को निस्तारण कराकर ही लौटे, प्रकरण लम्बित कदापि न रखा जाये। यदि कोई व्यक्ति सार्वजनिक मार्ग पर अवैध रूप से कब्जा किया है तो उसके विरूद्ध हल्का लेखपाल मुकदमा दर्ज कराये।
अधिकारी उपस्थित

इस दौरान उपजिलाधिकारी बांसी शशांक शेखर राय, थानाध्यक्ष खेसरहा, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!