
सारंगढ़ संवाददाता-चित्रसेन घृतलहरे, 27जनवरी2025//खम्हरिया – छात्रों को ज्ञान के साथ सशक्त बनाने निरंतर प्रयासरत शिक्षण संस्थान डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल खम्हरिया के प्रांगण में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रभारी प्राचार्य संदीप पटेल द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुई, जिसके बाद राष्ट्र गान गाया गया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की एक श्रृंखला ने दर्शकों का मन मोह लिया, जिसमें देशभक्ति गीत,नृत्य,और नाटक शामिल था। 

प्रभारी प्राचार्य संदीप पटेल ने अपने वक्तव्य में भारतीय संविधान में निहित मूल मूल्यों को वर्णित करते हुए कहा कि गणतंत्र का अर्थ है जनता द्वारा जनता का शासन। गणतंत्र दिवस केवल अतीत के बारे में याद करने के बारे में नहीं है, यह वर्तमान को अपनाने और भविष्य के निर्माण के बारे में भी है यह सीखने, बड़े सपने देखने उंचे लक्ष्य रखने की आजादी है इस अवसर पर सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई दिया।
इस कार्यक्रम में शिक्षक मनोज रात्रे, सुरेश कुमार वर्मा , विश्वनाथ चंद्रा , प्रदीप कुमार, दीपिका जायसवाल , रामेश्वर साहू, सोनिया देवांगन, घनश्याम साहू, नंदनी जायसवाल, अंजू सागर, आशीष कुमार, उमाशंकर साहू, वृंदा भास्कर, ज्योति साहू , कमलेश कुमार सेन, उषा श्रीवास, राजेश कुमार एवं रिचा साहू उपस्थित रहे।









