A2Z सभी खबर सभी जिले कीChhattisgarh Elections 2023अन्य खबरेछत्तीसगढ़धमतारी

नगर पंचायत नगरी से कांग्रेस प्रत्याशी बाजा गाजा के साथ शक्ति प्रदर्शन कर पेमन स्वर्णबेर सहित 15 पार्षदों ने भरा नामांकन

नगर पंचायत नगरी से कांग्रेस प्रत्याशी बाजा गाजा के साथ शक्ति प्रदर्शन कर पेमन स्वर्णबेर सहित 15 पार्षदों ने भरा नामांकन

Vande bharat live tv News Dhamtari

Chandrabhan Yadaw
Distt buro Dhamtari

कांग्रेस ने गाजे-बाजे के साथ शक्ति प्रदर्शन कर, पेमन स्वणबेर सहित 15 वार्ड पार्षदों ने भरा नामांकन

नगरी/ सिहावा -नगर पंचायत चुनाव के तहत आज कांग्रेस ने नगर में भव्य रैली निकालते हुए अपने अध्यक्ष पद के अधिकृत प्रत्याशी पेमन स्वणबेर सहित 15 वार्ड पार्षद प्रत्याशियों के नामांकन फार्म भरे।इस रैली में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता और आम मतदाताओं की भागीदारी ने नगर का माहौल उत्साहपूर्ण बना दिया।

रैली की शुरुआत नगर के प्रमुख चौक राजा बाड़ा दन्तेश्वरी मंदिर पुजा अर्चना कर गाजे-बाजे और ढोल-नगाड़ों के साथ कार्यकर्ता पार्टी के झंडे लहराते और नारे लगाते हुए निकले। रैली में हर उम्र के लोगों की उपस्थिति ने कांग्रेस की जनसमर्थन शक्ति को दर्शाया। रैली के दौरान कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद”, “कांग्रेस है तो विश्वास है” जैसे नारों से नगर का वातावरण गूंज उठा।

नगर के लोगों में इस रैली को लेकर काफी चर्चा है। आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि चुनावी समीकरण किस ओर रुख करते हैं। इस नामांकन रैली में प्रमुख रूप से विधायक सिहावा विधानसभा क्षेत्र अंबिका मरकाम, पूर्व विधायक अशोक सोम,भानेन्दर ठाकुर, कैलाश प्रजापति,सचिन भंसाली,प्रमोद कुंजाम, प्रफुल्ल अमतिया ,भरत निर्मलकर,सोहन चतुर्वेदी,रवि ठाकुर,टेश्वर ध्रुव,अनवर रजा,सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता व महिला शामिल थे।

कांग्रेस के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी पेमन स्वणबेर ने नामांकन के बाद कहा कि यह चुनाव केवल विकास की बात करने वालों और विकास करने वालों के बीच का है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे कांग्रेस को अपना आशीर्वाद देकर विकास के कार्यों को आगे बढ़ाएं।

नामांकन के समय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। उन्होंने पेमन स्वणबेर और सभी 15 वार्ड पार्षद प्रत्याशियों का उत्साहवर्धन किया।

कांग्रेस की इस शक्ति प्रदर्शन रैली और नामांकन प्रक्रिया ने नगर के चुनावी माहौल को और गर्माहट कर दिया । नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे ऐतिहासिक दिन करार दिया। कांग्रेस पार्टी के नामांकन रैली में कांग्रेस उम्मीदवार नगर पंचायत नगरी अध्यक्ष प्रत्याशी पेमन स्वणबेर, सहित सभी 15 वार्डों से वार्ड क्रमांक 01 बबीता केसरिया, 02 बलराम कुंजाम, 03 से मिक्की गुप्ता , 04 से नरेश पटेल, 05 से नीलू छदैहा , 06 जसवंत खनूजा, 07 से निशा यादव ,08 से टुकेश्वरी साहु ,09 से अमृता लाहौरिया ,10 से संगीता साहु,11 से भैरव चंद देवांगन,12 से शैल्या बाई नेताम,13 से बीरेंद्र कुमार साहू,,14 से अरूण सोम,15 से होरी लाल पटेल, ने एसडीएम कार्यालय में रिटर्निंग ऑफिसर को नामांकन पत्र दाखिल किया।

[yop_poll id="10"]
Show More

CHANDRABHAN YADAW

BUREAU CHIEF VANDE BHARAT LIVE TV NEWS DISTT - DHAMTARI CHHATTISGARH....CO. NO. 9907889655
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!