A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

पेंट की दुकान में लगी आग, गोदाम भी आया चपेट में; 10 लाख का माल हुआ खाक

आगरा के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित सेक्टर-1 में शनिवार रात पेंट की दुकान में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में गोदाम भी आ गया। सूचना पर पहुंची छह दमकलों ने एक घंटे में काबू पाया। आग से 10 लाख रुपये से अधिक के नुकसान की बात कही जा रही है।

IMG 20250202 114338
Oplus_131072

दयालबाग निवासी मनोज आनंद की आनंद पेंट के नाम से सेक्टर-1, ट्रांसपोर्ट नगर में दुकान है। मालिक ने बताया कि रात तकरीबन 8:30 बजे दुकान को बंद किया था। रात तकरीबन नाै बजे आसपास के लोगों ने दुकान से लपटें निकलने की जानकारी दी।

पेंट की वजह से आग ने विकराल रूप ले लिया। वह पहुंचे, लेकिन लपटें निकल रही थीं। दमकलों ने आग बुझाने के प्रयास किए। बुलडोजर की मदद से दुकान का शटर उठाया गया। दो घंटे में आग पर काबू पाया जा सका।

आग से आसपास की दुकान भी चपेट में आ गईं। थाना हरीपर्वत के प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि आग लगने का कारण शार्ट सर्किट होने की आशंका है। जांच की जा रही है। मालिक ने 10 लाख के नुकसान की आशंका जाहिर की है।

[yop_poll id="10"]
Show More

mohd Mohsin

Jurnalist,(Editor)आगरा ,उत्तर प्रदेश
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!