?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेबिहार

लोजपा रामविलास पार्टी के कार्यकर्ताओ ने किया राष्ट्रीय सहारा अखबार के व्यूरो चीफ को सम्मानित

लोजपा रामविलास पार्टी के कार्यकर्ताओ ने किया राष्ट्रीय सहारा अखबार के व्यूरो चीफ को सम्मानित

IMG 20250210 WA0094

आरा। राष्ट्रीय सहारा अखबार के ब्यूरो चीफ सह सामाजिक कार्यकर्ता को पद्म श्री पुरस्कार हेतु चयनित होने पर लोजपा रामविलास जिला अध्यक्ष राजेश्वर पासवान सहित विजय सिंह सदस्य प्रदेश कार्य समिति लोजपा रामविलास, रामसकल भोजपुरिया सदस्य प्रदेश कार्य समिति, अमित सोलंकी प्रदेश सचिव छात्र प्रकोष्ठ, हरिओम गुप्ता प्रदेश सचिव संसदीय बोर्ड, मनोज पासवान जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ, राजेश साहू जिला कार्यकारी अध्यक्ष संसदीय बोर्ड, विकास सिंह जिला अध्यक्ष छात्र प्रकोष्ठ, कुंवर उपेंद्र सिंह पूर्व संगठन मंत्री, मनीष सिंह प्रखंड अध्यक्ष आरा सदर, संजय प्रसाद प्रखंड अध्यक्ष उदवंतनगर आदि पार्टी नेताओं का शिष्टमंडल द्वारा भीम सिंह भवेश के आवास पहुंचकर शॉल, फूल माला एवम पुष्प गुच्छे देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर राजेश्वर पासवान ने कहा कि भीम सिंह भवेश जब समाज के निचले पायदान पर रहने वाले दलित के बच्चो को समाज के मुख्य धारा से जोड़ने के जब गंदी बस्तियों में जाते थे तब लोग नाना प्रकार की टिप्पणियां किया करते थे लेकिन गरीब दलित के बच्चो को शिक्षा से जोड़ने का कार्य वे लगातार करते रहे।आज गरीब दलितों की सेवा का प्रतिफल है कि वे पद्म श्री पुरस्कार हेतु चयनित हुए और दिल्ली मे गणतंत्र दिवस के अवसर पर सम्मानित हुए जो अच्छे अच्छे को भी नसीब नही है, सच मे गरीबों की सेवा व्यर्थ नहीं जाती है। गरीब ह्रदय से आशीर्वाद देते है। भीम सिंह भवेश का पदश्री मिलने से पूरा भोजपुर गौरवान्वित है। रामसकल भोजपुरिया ने कहा कि भीम सिंह भवेश से लोगो को सबक लेना चाहिए, लोगो के टिप्पा टिप्पणी का बिना परवाह किए अपने निर्धारित लक्ष्य पर कार्य करते रहना चाहिए।विजय सिंह मुखिया ने कहा कि भीम सिंह शुरू से पत्रकारिता के साथ साथ सामेजिक कार्य में विशेष अभिरुचि रखते थे इनके द्वारा किए गए सामाजिक क्रिया कलाप से सभी लोग प्रभावित होते है।इन्हे पदश्री पुरस्कार मिलने से पूरे शाहाबाद के लिए गर्व की बात है।हरिओम गुप्ता, अमित सोलंकी, मनोज पासवान, राजेश साहू, कुंवर उपेंद्र सिंह सहित नेताओं पदश्री मिलने पर बधाई दिया है।

Back to top button
error: Content is protected !!